फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM narendra modi nepal visit

'पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन न करें नरेंद्र मोदी'

Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi nepal visit

सर्व देशीय आर्य प्रतिनिधि सभा के निवर्तमान अध्यक्ष और संरक्षक स्वामी अग्निवेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह नेपाल यात्रा के दौरान पशुपति नाथ मंदिर न जाएं।

विज्ञापन


कहा पशुपति नाथ मंदिर में अब भी पशुबलि दी जाती है। ऐसे में वहां के दर्शन कर मोदी गलत संदेश देंगे और अंधविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।

स्वामी ने कहा कि आज की पीढ़ी को अंधविश्वास न देकर प्रगतिशील बनाएं। इसमें ही नई पीढ़ी का भला होगा और साथ में देश का भी।

अमरनाथ और कांवड़ यात्रा पर लगना चाहिए प्रतिबंध

PM narendra modi nepal visit

इसके साथ ही स्वामी अग्निवेश का कहना है कि अमरनाथ और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। स्वामी ने कहा कि दोनों ही यात्राएं अंधविश्वास पर आधारित हैं।

एक यात्रा में बाबा बर्फानी की पूजा का अंधविश्वास है, जबकि दूसरी यात्रा में हुड़दंगी भगवान शिव को बदनाम कर रहे हैं। कहा कि आपदा के जख्मों से कराह रहे उत्तराखंड के चार धामों में इस साल यात्रा नहीं शुरू करनी चाहिए थी।

शनिवार को यहां स्वामी अग्निवेश देहरादून में थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अमरनाथ यात्रा में जिस बाबा बर्फानी की पूजा करने हर साल लाखों लोग जाते हैं, वह कोई भगवान नहीं, बल्कि ‘स्टेलामाइट’ है।

यह एक तरह का हिमखंड होता है, जिसमें ऊपर से पानी की बूंदें गिरती हैं। यूरोप के एल्प पहाड़ियों में ऐसे सैकड़ों स्टेलामाइट हैं। भारत में अमरनाथ में जो स्टेलामाइट है, उसको सरकार ने अंधविश्वास का गढ़ बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पिता और गुरु की सेवा ही धार्मिक यात्रा है'

PM narendra modi nepal visit

स्वामी ने कहा कि ऐसा ही अंधविश्वास अजमेर शरीफ में भी है। यहां पर भी लोग दूर-दूर से आते हैं। अग्निवेश ने कहा यात्रा ऐसी नहीं होती।

महर्षि दयानंद ने कहा है कि पिता और गुरु की सेवा ही धार्मिक यात्रा है। स्वामी ने कहा कि लाखों कांवड़ यात्री भगवान शिव को बदनाम कर रहे हैं।

हजारों कांवड़िये शराब और चरस के नशे में धुत होकर यात्रा करने आते हैं। रास्ते में किसी भी आम आदमी से उनका थोड़ा सा विवाद हो जाए तो तोड़फोड़ और उपद्रव शुरू हो जाता है। यह कैसी धार्मिक यात्रा है?

स्वामी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र सरकार मुसलिमों को हज यात्रा में प्रत्येक साल 651 करोड़ रुपए की सब्सिडी देती है।

यह रुपया देश के आम आदमी का है। कोई भी धार्मिक यात्रा किसी दूसरे के पैसे से नहीं होती। इसलिए हज यात्रा की सब्सिडी तुरंत बंद की जानी चाहिए।

विज्ञापन

शंकराचार्य की लड़ाई दुकानदारी की...

PM narendra modi nepal visit

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद और साईं महाराज के अनुयायियों के बीच ‘दुकानदारी’ की लड़ाई है।

स्वामी ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज को इस बात का दुख है कि साईं के अनुयायियों का टर्नओवर उनकी दुकानों से ज्यादा कैसे हो गया?

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि शंकराचार्य स्वरूपानंद तर्क दे रहे हैं कि हिंदू केवल उन मंदिरों में पूजा करें जहां की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

कहा कि जब मैंने शंकराचार्य से पूछा कि वह हिंदुओं को बताएं कि कौन से मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। अगर प्राण प्रतिष्ठा हुई है तो वह मूर्ति हिल क्यों नहीं रही है? शास्त्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में जीवन होता है।

शंकराचार्य के खिलाफ पटियाला कोर्ट में केस दर्ज

PM narendra modi nepal visit

स्वामी ने कहा कि मेरे इस सवाल पर शंकराचार्य ने मुझसे फोन पर संपर्क किया और उनके खिलाफ बयान नहीं देने के लिए कहा।

जब मैंने उनसे कहा कि आप गलत कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि तुम आतंकवादी हो।

इस पर मैंने शंकराचार्य से माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन जब उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैंने उनके खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया।

इस मामले में पांच सितंबर को कोर्ट ने शंकराचार्य को तलब किया है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed