फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Kedarnath Visit: Congress will do Jalabhishek in 12-12 Shiva Temples of every district

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: हर जिले के 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी कांग्रेस, पीएम को दिलाएगी वादों की याद

Sun, 31 Oct 2021 08:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Oct 2021 08:57 PM IST
सार

PM Narendra Modi Kedarnath Visit: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पांच नवंबर को केदारपुरी आ रहे हैं। इसलिए उनके वादों को याद दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Kedarnath Visit: Congress will do Jalabhishek in 12-12 Shiva Temples of every district
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के दौरान आगामी पांच नवंबर को कांग्रेस प्रदेशभर में सभी जिलों में 12-12 शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन करेगी। ऐसा करके कांग्रेस पीएम मोदी को वर्ष 2019 में उनकी केदारनाथ यात्रा के दौरान धाम में किए जाने वाले पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित उनके किए वादों की याद दिलाना चाहती है। 

विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार के अगाध भक्त हैं प्रधानमंत्री, चार वर्षों में पांचवी बार पहुंच रहे धाम
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान कई वादे किए थे, लेकिन भाजपा सरकार के विगत पांच वर्ष के कार्यकाल में केदारनाथ धाम में सारे निर्माण कार्य अवरूद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पांच नवंबर को केदारपुरी आ रहे हैं। इसलिए उनके वादों को याद दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस से वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पार्टी के सभी पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि सभी भागीदारी करेंगे।

पीएम के कार्यक्रम में अखाड़ों को भी किया जा सकता है आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे को लेकर अखाड़ों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पीएमओ के निर्देश पर चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड हरिद्वार व ऋषिकेश के प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क कर रहा है। माना जा रहा है कि पीएम के केदारनाथ दौरे पर अखाड़ों के महामंडलेश्वरों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। 

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सरकार व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मोदी बाबा केदार की विशेश पूजा अर्चना करेंगे। दर्शन कार्यक्रम के लिए देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि अखाड़ा प्रमुख, प्रतिनिधियों के नाम, पता, फोन नंबर, संबंधित अखाड़े का संक्षिप्त परिचय की जानकारी मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed