फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Visit in Dehradun News Update: Cm pushkar singh dhami and Election in Charge Will visit parade ground

PM Modi Dehradun Visit: रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, सीएम और चुनाव प्रभारी ने लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 03 Dec 2021 04:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 04:37 PM IST
सार

PM Narendra Modi Dehradun Visit: पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों को देहरादून तलब किया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है। 

विज्ञापन
PM Modi Visit in Dehradun News Update: Cm pushkar singh dhami and Election in Charge Will visit parade ground
पीएम मोदी देहरादून विजिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने आज परेड मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


पहली बार लोगों को निमंत्रण पत्र दे रही पार्टी
पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों को देहरादून तलब किया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है। भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। 
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit: चार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन ने लिया फीडबैक
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक ली और रैली की तैयारियों को लेकर फीड बैक लिया। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटने के निर्देश दिए।

चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, बांटे जा रहे तीन लाख निमंत्रण पत्र, तस्वीरें

रैली को लेकर चल रहा है प्रचार अभियान
पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रचार अभियान छेड़ा है। सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक को प्रचार का प्रमुख माध्यम बनाया गया है।  

पोस्टर बैनरों से पटा दून शहर
देहरादून शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टरों से पट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed