फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi dehradun rally live

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- श्रवण कुमार की तरह इस सरकार को याद करेंगे लोग

Tue, 27 Dec 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Dec 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi dehradun rally live
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 12 बजे एयरफोर्स के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पर राज्यपाल केके पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल व डीजीपी एमए गणपति भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से आधे घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड ग्राउंड में बनाए गए समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा- उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार चाहिए

> अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें उत्तराखंड दिया।
> लेकिन, ये खाई में गिरा है। इसे लोगों ने बर्बाद करके रखा है।
> उत्तराखंड को मुसीबतों से बाहर निकालना है।
> इसके लिए डबल इंजनों की आवश्यकता है। एक दिल्ली और दूसरा दिल्ली वाला।
> 2017 में आप डबल इंजन लगा दीजिए।

नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा
> देश को कालेधन और कालेमन ने बर्बाद किया है, कालाधन और कालामन दोनों जाना चाहिए
> चोरों के सरदारों पर वार कर रहा हूं
> 1000 और 500 के नोट बंद करके अच्छे-अच्छे के पोल खोल दिया।
> बेइमानों की आदत जाती नहीं है।
> बेइमान पिछले रास्ते से नोट बदलने में लग गए। लेकिन, मुझे पूरी जानकारी है कि वे क्या करेंगे।
> सबके पसीने छूट रहे हैं। ये सफाई अभियान है।
> देशवासी मेरे साथ है, इसलिए मैं ये लड़ाई लड़ रहा हूं।
> सवा सौ करोड़ लोगों का रक्षाकवच लेकर बैठा हूं।


कांग्रेस पर साधा निशाना

> कांग्रेस की मीटिंग में 12 सिलेंडर की जगह 9 सिलेंडर का वादा किया गया था।
> हमारी सरकार ने देश की गरीबी रेखा के नीचे पांच करोड़ लोगों को तीन साल के भीतर गैस का कनेक्शन दे सकता है।
> 6 हजार गांवों में  बिजली पहुंचाने का लक्ष्य।
> क्या बिजली अमीरों के लिए पहुंच रही है क्या?
> 18 हजार गांवों ने कभी बिजनली नहीं देखी थी।
> मैंने हजार दिनों में वादा पूरा करने का निर्णय लिया है।
> पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी काम में नहीं आती, मैंने इस कहावत को बदलने का निर्णय लिया है।
> ऐसा उत्तराखंड बनाएंगे कि यहां के जवानों को हिमालय छोड़कर शहरों की गंदी गलियों में जीने के लिए मजबूर न होना पड़े।


प्रोजेक्ट के बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा-

> उत्तराखंड विकास के लिए इंतजार नहीं करना चाहता।
> ये योजना केदारनाथ हादसे में शिकार हुए लोगों के तर्पण है।
> चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लोगों को रोजी-रोटी देगी।
> इस प्रकल्प से बच्चे अपने माता पिता को चार धाम यात्रा कर सकेंगे।
> इस शिलान्यास से हर देशवासी को संतोष।
> इस परियोजना से हर शख्स को फायदा।
> परियोजना से बद्रिनाथ-केदारनाथ आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
> इससे पहले किसी सरकार ने चार धाम यात्रा के बारे में नहीं सोचा।
> चारधाम यात्रा को लेकर बना ये प्रकल्प मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं।

नितिन गडकरी की तारीफ की

> नितिन गडकरी जी को सरकार बनने के साथ ये काम दिया था।
> उन्होंने इतने दिनों तक तैयारी करके आने वाले 100 सालों के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया।
> नीतिन गडकरी ने दुनिया भर के कंसल्टेंसी एजेंसियों के मार्फत इसे तैयार कराया।
> जैसे पुराने जमाने में यात्रा कराने के लिए श्रवण कुमार को याद किया जाता था, वैसे ही इस सरकार को याद किया जाएगा।
> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम महामार्ग विकास परियोजना का शिलान्यास किया।
> 2020 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य।
 

 


इससे पहले देहरादून में आयोजित हो रही भाजपा की परिवर्तन महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही रैली स्थल हर-हर मोदी के नारों से गूंजने लगा। लोग मोदी के आने से पहले ही हर-हर मोदी के नारे लगाने लगे। उधर, मंगलवार को पीएम मोदी को सुनने के लिए लोग सुबह नौ बजे से रैली स्थल पर जुटने लगे थे।

लगभग 5200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं

pm narendra modi dehradun rally live
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून में चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का शिलान्यास कियागे। 11 हजार 700 करोड़ रुपये की इस सामरिक महत्व की परियोजना से न केवल चारधाम यात्रा मार्ग सुरक्षित होगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों तक सैन्य बलों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।

राजमार्ग के तहत लगभग 900 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण से प्रदेश के तीर्थांटन को भी बल मिलेगा। ऑल वेदर रोड का महत्व उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें भूस्खलन वाले क्षेत्रों में लगभग दो दर्जन सुरंगें बननी हैं। परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है और वन एवं पर्यावरण की अनुमति भी मिल चुकी है। 571 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए विदेशी कंपनियों से करार हो चुका है।

लगभग 5200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed