फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi and amit shah will visit uttarakahnd in for lok sabha election 2019

लोस चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने शाह फरवरी और मोदी मार्च में आएंगे उत्तराखंड

Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi and amit shah will visit uttarakahnd in for lok sabha election 2019
पीएम नरेंद्र मोदी/अमित शाह

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च माह में उत्तराखंड आ सकते हैं। राष्ट्रीय परिषद् की बैठक से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने मोदी के दौरे के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन प्रयास कर रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री का उत्तराखंड में एक दौरा हो जाए।

विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तय है। वे दो फरवरी को दून आएंगे। इस दौरान वे त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद से दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं। दो लोकसभाओं का त्रिशक्ति सम्मेलन होने जा रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय परिषद से बूथों को अधिक से अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर आई है। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर छापे में फंसे गोयल से भट्ट ने ली जानकारी

आयकर विभाग के छापे में फंसे भाजपा नेता अनिल गोयल से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जानकारी ली है। गोयल ने भट्ट को बताया है कि उनके पास पाई-पाई का हिसाब है और कुछ समय बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। गोयल प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

जब प्रदेश के तकरीबन सभी प्रमुख नेता दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में थे, इस दौरान देहरादून में गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की। दिल्ली से लौटकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने गोयल से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की।

भट्ट ने बताया कि उन्होंने गोयल से मामले के बारे में पूछा। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी एक-एक संपत्ति का हिसाब-किताब है। वे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहेंगे। भट्ट ने कहा कि गोयल एक व्यवसायी हैं और ये उनका व्यक्तिगत मामला है। चूंकि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए उन्होंने इस बारे में उनसे बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed