फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi will come to Kedarnath on May 3

अब तीन मई को केदारनाथ आएंगे PM मोदी, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

Wed, 26 Apr 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
pm modi will come to Kedarnath on May 3

भगवान केदारनाथ के कपाटोद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहले उन्हें दो मई को आना था। मगर अब पीएम तीन मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और उसी दिन केदार बाबा के दर्शन करने के बाद पंतजलि योगपीठ से होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने पीएम के दौरे की तैयारियां समीक्षा की।  बता दें कि पिछले दिनों सरकार और संगठन की ओर से पीएम मोदी को केदारनाथ आने का न्योता दिया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पीएम से ये अनुरोध किया था। पीएम ने उन्हें उत्तराखंड आने का भरोसा दिया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय से पहले यह संकेत थे कि पीएम दो मई की शाम को उत्तराखंड पहुंच जाएंगे और तीन मई की सुबह वह केदारनाथ कपाटोद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के इस दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर संगठन के स्तर पर भी कुछ कार्यक्रम बनाए जा रहे थे। इनमें विधायक मंडल दल की बैठक भी शामिल थी, जिसे पीएम मोदी को संबोधित करना था। इस बैठक के लिए पार्टी के सभी विधायकों को सूचना देने की तैयारी थी। 

पांच मई को आएंगे राष्ट्रपति

pm modi will come to Kedarnath on May 3

​मगर अब प्रधानमंत्री तीन मई को उत्तराखंड आएंगे। उनका उसी दिन केदारनाथ जाने का कार्यक्रम है। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम के कार्यक्रम में परिवर्तन के चलते भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक नहीं हो पाएगी।

पीएम के दौरे का प्रस्तावित का कार्यक्रम
पीएम मोदी तीन मई को सुबह 7.25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 8.50 बजे वह केदारनाथ धाम में दर्शन व पूजा करेंगे। 11.35 बजे वह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जाएंगे। वहां से 12.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पांच मई को आएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच मई को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 5 मई को 10.50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी करेंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद छह मई को राष्ट्रपति 7.25 बजे बदरीनाथ के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed