PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री कर सकते हैं आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का उद्घाटन
PM Modi Uttarakhand Visit: 20 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। इसमें समाधिस्थल का पुनर्निर्माण कार्य भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। पीएम मोदी का पांच नवंबर को केदारनाथ भ्रमण प्रस्तावित है।
पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
केदारनाथ धाम में समाधिस्थल का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। सोमवार को यहां आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को भी स्थापित कर दिया जाएगा। अन्य जरूरी कार्य अगले दस दिनों में पूरे हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल को भव्य बनाया जा रहा है। 20 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। इसमें समाधिस्थल का पुनर्निर्माण कार्य भी शामिल है।
अमर उजाला खास: केदारनाथ धाम में हेली कंपनियां उड़ा रहीं नियमों की धज्जियां
पांच नवंबर को केदारनाथ भ्रमण प्रस्तावित
25 अक्तूबर को यहां आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को यहां स्थापित कर दिया जाएगा। यह मूर्ति कर्नाटक में बनाई गई है, जिसका वजन 35 टन है। बताया जा रहा है कि पांच नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाधि स्थल का उद्घाटन कर सकते हैं।
सिर्फ रंग-रोगन व सजावटी कार्य होना है
बता दें कि प्रधानमंत्री ने 7 नवंबर 2018 व 18 मई 2019 को केदारनाथ पहुंचकर समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली थी।
इधर, कार्यदायी संस्था के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि समाधिस्थल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब, तीसरे चरण में सिर्फ रंग-रोगन व सजावटी कार्य होना है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि पीएम मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
6 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद होंगे केदारनाथ के कपाट
विजयदशमी पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय की घोषणा की गई। धाम के कपाट परंपरानुसार भैयादूज के दिन बंद होते हैं। इस वर्ष कपाट तय पर्व पर 6 नवंबर को सुबह 8 बजे बंद किए जाएंगे।