फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Visit cs seeks report from officers for PM suggestions implemented

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम के सुझावों पर अमल शुरू, CS ने 13 बिंदुओं पर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Thu, 06 Mar 2025 08:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit cs seeks report from officers for PM suggestions implemented
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के मुखबा के एक दिवसीय दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर शासन ने उनके सुझावों पर अमल शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उच्च अधिकारियों को पत्र जारी कर 13 बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमें पर्यटन की ब्रांडिंग के लिए घाम तापो, वेडिंग, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, शीतकालीन पर्यटन, होम स्टे को मुद्रा लोन से जोड़ने, होटल क्षेत्र में अवस्थापना विकास, राज्य में पूरे साल पर पर्यटन कार्यक्रम, वेलनेस में दूसरे देशों की बेस्ट प्रैक्टिस, वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जादूंग व नेलांग गांव को पर्यटन के रूप में विकसित करने, योग, स्पा, पहाड़ी भोजन को बढ़ावा देने के साथ अन्य कई सुझाव दिए।
विज्ञापन


PM Modi Uttarakhand Visit: खुले मंच से पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी ये सलाह, पर्यटन को ऐसे मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सचिव पर्यटन, सूचना व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को पत्र भेज कर प्रधानमंत्री के दिए सुझाव को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए कार्य योजना कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed