PM Modi Uttarakhand Visit: खुले मंच से पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी ये सलाह, पर्यटन को ऐसे मिलेगा बढ़ावा
PM Modi Uttarakhand Visit Today: पीएम मोदी ने हर्षिल में आयोजित जनसभा में सीएम धामी से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद हर्षिल में जनसभा की। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अब और बढ़ाना है। इसमें पर्यटन एक अहम भूमिका निभाएगा। यहां के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अहम योगदान दे सकते हैं।
उन्हाेंने सीएम धामी से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कंटेंट क्रियेटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भी अपील की कि वह उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।
PM Modi In Uttarkashi: उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें
उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। उत्तराखंड में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की बात पीएम मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.