{"_id":"5b285ff24f1c1bf36e8b8a5f","slug":"pm-modi-program-international-yoga-day-no-permit-for-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को PM मोदी संग योग को ‘पास’, लेकिन बसों के लिए परमिट भी जरूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को PM मोदी संग योग को ‘पास’, लेकिन बसों के लिए परमिट भी जरूरी नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को दून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए पास जरूरी है, लेकिन परिवहन विभाग की बसें बिना परमिट के दौड़ेंगी। शासन ने कार्यक्रम स्थल तक लोगों को ले जाने के लिए लगाई गईं बसों के लिए परमिट की जरूरत को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए करीब 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने का ही दबाव है कि पीएम के साथ परिवहन विभाग भी योग करने को मजबूर है। शासन ने कार्यक्रम स्थल तक लोगों को ढोने के लिए लगाई गई बसों के लिये 19 से लेकर 21 जून तक परमिट न रखने की छूट प्रदान की है। परिवहन सचिव डी सेंथिल पांडियन की ओर से बाकायदा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत इस समय परमिट के न होने पर पांच हजार रुपये तक के दंड का प्रावधान है। हालांकि, एक्ट में जरूरी सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के परमिट में सशर्त रियायत दी सकती है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परमिट में छूट की वजह ही यह है कि बसों के संचालन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
कुमाऊं से 45 बसें भेजी जाएंगी दून
कुमाऊं परिवहन निगम भी पीएम के साथ योग करेगा। योग कार्यक्रम के लिए कुमाऊं से 45 बसों का बेड़ा दून भेजा जाएगा। ये बसें भी 21 जून को दून और हरिद्वार के बीच पीएम के योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को ढोयेंगी।
योग कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने का ही दबाव है कि परिवहन निगम को इस बात का भी ध्यान नहीं रहा कि पर्यटन सीजन में परिवहन निगम पर बसों को मुख्य रूटों पर ही अधिक से अधिक बसों की जरूरत होती है। परिवहन निगम आरएम संचालन यशवंत सिंह के अनुसार विभिन्न डिपो से 45 बसों को 19 की रात को देहरादून के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यह बसें 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हरिद्वार से देहरादून के बीच संचालित की जाएगी। एक ही झटके में तीन दिन के लिए 45 बसों के रूट से हटने से नैनीताल सहित अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने वाले यात्रियों का परेशान होना भी तय है।