फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi kedarnath visit: BJP Congress Politics in Haridwar

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: हरिद्वार में हुई राजनीति, शिव के ससुराल में भाजपा-कांग्रेस ने अलापा सास-बहू का राग

Sat, 06 Nov 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Nov 2021 01:12 PM IST
सार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी के साथ बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
pm modi kedarnath visit:  BJP Congress Politics in Haridwar
कांग्रेस को धर्मनगरी के शिवालय याद आए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा पर भगवान शिव के ससुराल में भी खूब राजनीति के रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां कांग्रेस को धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालय याद आए तो वहीं भाजपाइयों ने भी धार्मिक स्थलों पर मजमे लगाकर राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने पूजा पाठ के बाद भाजपा पर तंज कसे। भाजपा के नेताओं ने बयानबाजी तो नहीं की लेकिन कार्यक्रम राजनीति में रंगा नजर आया।

विज्ञापन


पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कभी पहाड़ी टोपी तो कभी गुलाबी पी-कैप पहने दिखे प्रधानमंत्री, तस्वीरों में देखें खास अंदाज
विज्ञापन

 
बढ़ने लगीं राजनीतिक सरगर्मियां 
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी के साथ बढ़ती जा रही हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का भी विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिद्वार में भ्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धार्मिक यात्रा पर पहले ही कांग्रेस और आप ने सवाल दागने शुरू कर दिए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने पीएम के आने से पूर्व ही देवास्थानम बोर्ड भंग करने के लिए प्रदेश में जेल भरो आंदोलन का एलान धर्मनगरी से ही कर दिया था।

चारधाम यात्रा: मंत्रोच्चारण के बीच बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान, तस्वीरें

भोले बाबा सद्बुद्धि दें तो अच्छा होगा: भाजपा जिलाध्यक्ष

वहीं, कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के बार-बार केदारनाथ पहुंचकर पूजा अर्चना करने को राजनीतिकरण बताते हुए प्रदेशभर के शिवालयों में बाबा केदारनाथ का स्वरूप मानते हुए जलाभिषेक कार्यक्रम रखे।
 
भगवान शिव के ससुराल कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेसियों ने शिवालय में जलाभिषेक किया। जिसमें पीएम मोदी को कांग्रेस ने एक अनूठे राजनीतिक तरीके से बड़ा संदेश देने का काम किया। वहीं, भाजपा ने धर्मनगरी के प्रमुख मनसा देवी मंदिर, मां चंडी देवी मंदिर, हरकी पैड़ी और दक्षेश्वर मंदिर में मोदी के केदारनाथ प्रसारण को लाइव सुनाने के लिए मजमा लगा दिया।

हालांकि, भाजपाइयों ने लाइव प्रसारण के समय और बाद में कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दी। बस भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने इतना कहा कि जो व्यक्ति जुमे की नमाज के लिए छुट्टी की घोषणा और सड़कों पर नमाज पढ़वा सकता है। उसे भोले बाबा सद्बुद्धि दें तो अच्छा होगा। ऐसी नौटंकी और ड्रामा तो कोई भी कर ले। शिवालयों में जलाभिषेक केवल रानीतिक मकसद था। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे संबोधन में एक भी शब्द राजनीति पर नहीं बोला, वह केवल आध्यात्म पर बोले और उत्तराखंड के विकास की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed