फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi international yoga day 2018 program live

देहरादून में पीएम ने 55 हजार लोगों के साथ किया योगासन, बोले- योग के कारण हिंदुस्तान से दुनिया जुड़ी

Fri, 22 Jun 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jun 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
pm modi international yoga day 2018 program live
योग करते हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ योग किया। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


LIVE-

7: 52-
सभी साधकों ने नमस्कार मुद्रा में शांति पाठ किया, इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का समापन हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी योग साधकों के पास पहुंचे और उनसे मिले। फिर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री वापस अपने काफिले की ओर चल दिए। यहां से वह जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


7: 48- ध्यान मुद्रा का अभ्यास किया।

7: 43- पीएम मोदी सहित हजारों साधकों ने कपालभाती, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम किया।

7:07- संबोधन के बाद पीएम मोदी साधकों के बीच पहुंचे और एक बार फिर हाथ हिलाकर साधकों का अभिवादन किया। इसके बाद मोदी के साथ हजारों साधकों ने तीन बार 'ऊँ' का उच्चारण किया और योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हो गया। पीएम मोदी के साथ योग करने वाले साधक उत्साह के साथ योग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


7:00-  पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व का हर देश, हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है। हम हिंदुस्तानियों के लिए बड़ा संदेश है कि हम इस परंपरा के धनी है। अगर हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू कर दें तो दुनिया गर्व करने में पीछे नहीं रहेगी। हिंदुस्तान ने खुद को योग से जोड़ा तो दुनिया भी योग से जुड़ गई। मैं विश्वास से कह सकता है कि अगर दुनिया में योग करने वाले लोगों के आंकड़े जमा किए जाए तो भारी संख्या देखने को मिलेगी। आज योग नई ऊर्जा दे रहा है। भारत में भी हिमालय से लेकर राजस्थान तक योग फैल गया है। उन्होंने कहा कि जब तोड़ने वाली ताकतें हावी होती हैं तो बिखराव आता है, समाज में दीवारें खड़ी होती हैं परिवार में कलह बढ़ता है और जीवन में तनाव बढ़ता चला जाता है। इस बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है। योग आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली एकीकृत बल में से एक बन गया है। कहा कि योग के कारण दुनिया आज इलनेस से वेलनेस की तरफ बढ़ रही है। योग पारंपरिक होने के साथ ही मॉर्डर्न भी है। योग के पास परेशानियों का सटीक उपचार है। मैंने पढ़ा कि हर साल करोड़ों लोग दुनिया भर में हार्ट बीमारी के लड़ते हैं। योग इसके लिए लाभदायक है। बांटने की जगह योग जोड़ता है। बीमारी में आराम देता है। भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी से योग से जुड़ने का आह्वान किया और इस बड़े आयोजन के लिए उत्तराखंड का धन्यवाद कहकर अपना संबोधन समाप्त किया।

पीएम मोदी के साथ मंच पर रहे ये मंत्री

pm modi international yoga day 2018 program live
yoga day
6:50- पीएम मोदी ने दुनियाभर के योग प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि आज जैसे-जैसे सूरज अपनी यात्रा कर रहा है दुनिया के हर उस हिस्से में लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। दुनिया में हर जगह योग ही योग है। योग मन, शरीर, बुद्धि और आत्मा को जोड़कर जीवन में शांति की अनुभूति कराता है। 

6:35 - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुलाब का इत्र भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने सभी का अभिनंदन किया। सीएम रावत ने हर एक उत्तराखंडवासी की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद कहा गया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन है। योग दिवस की मेजबानी देकर आपने हमें धन्य किया है। संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी ने जग के कल्याण के लिए योग मंत्र दिया, 193 देशों ने इसे स्वीकार भी किया है। दुनिया को योग का संदेश देकर पीएम मोदी ने भारत को मानव कल्याण से जोड़ा है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं 'अटल जी ने बनाया था और अब पीएम मोदी जी संवार रहे हैं'।

6:33 -  पीएम मोदी मंच पर पहुंचे। हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे।

6: 15 am - प्रधानमंत्री ने राजभवन प्रांगण में चंदन वृक्ष का पौधा लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed