फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi inauguration of Umiya Dham Ashram at Haridwar

PM मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरिद्वार में किया आश्रम का उद्घाटन, बचपन याद कर हुए भावुक

Thu, 05 Oct 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Oct 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inauguration of Umiya Dham Ashram at Haridwar
पीएम मोदी - फोटो : डेमो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उमिया धाम आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस आश्रम को टूरिज्म को बल देने वाली पहल बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने बचपन को याद करके भावुक हो गए।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पीएम मोदी ने वीसी के जरिए इस आश्रम की शुरुआत की । यह आश्रम मां उमिया संस्थान द्वारा बनाया गया है। पीएम मोदी ने इस दौरान आश्रम में मौजूद भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा बनाया गया यह आश्रम चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस मौके पर मुख्ययमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नारियल फोड़ और फीता खोलकर आश्रम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


हर किसी के मन में जीवन में एक बार चारधाम, ऋषिकेश, हरिद्वार जाने की इच्छा होती है। यह आश्रम इस मकसद से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देगा। इस दौरान पीएम मोदी ने काली कमली वाले बाबा को याद किया। उन्होंने कहा कि ये बाबा यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते थे और उन्होंने इसे एक परंपरा की तरह चलाया था। अब उमिया आश्रम भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार की ओर से आपका धन्यवाद करता हूं

PM Modi inauguration of Umiya Dham Ashram at Haridwar
pm modi - फोटो : pm modi
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में आकर प​वित्र आनंद प्राप्त होता है। इस आश्रम के बनने के बाद यहां आने वाले यात्रियों को आश्रय मिलेगा। टूरिज्म विश्व के लिए एक नया ​विषय है, लेकिन भारत के लिए यह बेहद पुराना है। धामों की यात्रा में जिस टूरिज्म शब्द का प्रयोग किया जाता है वह सैकडों साल पहले हमारे ​ऋषि मुनी करते थे। वह एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाते थे।

इस पहले के लिए मैं उमिया धाम आश्रम बनाने वालों को बधाई दूंगा। इससे राज्य के टूरिज्म को बल मिलेगा। मैं इसके लिए उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार की ओर से आपका धन्यवाद करता हूं।

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने बचपन को याद किया। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से मां उमिया का भक्त हूं। उनका आशीर्वाद हमेशा से मुझ पर रहा है। इब इस आश्रम के जरिए उत्तराखंड के लोगों को भी मां का आशीर्वाद मिलेगा।

अपने बच्चों खासकर लड़कों को अच्छी परवरिश दें

PM Modi inauguration of Umiya Dham Ashram at Haridwar
modi
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों की बीच रहकर मेरा लालन-पालन और शिक्षा हुई है। जो भी उपलब्धि पाई है आप लोगों के बीच रहकर आया है। गुजरात में जब मां उमिया का पर्व बनाया जाता था मैं वॉलिंटेयर के रूप में भक्ति में लगा रहता था। और राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद मां उमिया के भव्य समारोह आयोजन किया गया। आज आपकी संस्था ने भक्ति के साथ सामाजिक चेतना का भी काम किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा आप मेरे लोग हैं और मुझे आपसे शिकायत है। आज युवा नशे की गर्त में जा रहा है।

इससे बचाने के लिए आप अपने बच्चों खासकर लड़कों को अच्छी परवरिश दें। आपने बालिका शिक्षा, स्वच्छ भारत अभियान में मेरा साथ दिया है। अब इस काम में भी आपको साथ देना होगा। इतना कहकर पीएम मोदी ने जय मां उमिया के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed