{"_id":"5693a1d0e77966ad1188e43afc4f3a1b","slug":"pm-modi-guru-dayanand-report-normal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BP में उतार-चढ़ाव से टला PM के गुरु का डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BP में उतार-चढ़ाव से टला PM के गुरु का डिस्चार्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के स्वास्थ्य में सुधार है। दिल्ली से अस्पताल प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह स्वामी के ब्लड प्रेशर में कमी आ गई थी। जिसके कारण हिमालयन अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई, हालांकि देर शाम तक स्वास्थ्य में सुधार बताया गया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने जौलीग्रांट पहुंचकर अस्वस्थ चल रहे स्वामी दयानंद सरस्वती का हालचाल जाना।
विज्ञापन
बता दें काफी समय से अस्वस्थ चल रहे शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी दयानंद सरस्वती का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बीते रविवार को हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके बाद से उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल और आश्रम सूत्रों के अनुसार अब स्वामी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
आश्रम प्रतिनिधि गुणानंद रयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ब्लड प्रेशर डाउन होने से स्वामी की हालत बिगड़ गई थी, इसके बाद चिकित्सकों ने उपचार के बाद शाम तक स्थिति सामान्य बताई है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली भेजी गई जांच रिपोर्ट बीती रात अस्पताल को मिली हैं, जिन्हें नार्मल बताया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी स्वामी का डायलिसिस हुआ है। रयाल ने बताया कि उन्हें डिस्चार्ज करने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं।
केंद्र में रहेगी भाजपा की परमानेंट सरकार: सिंघल
जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती स्वामी दयानंद सरस्वती का हालचाल जानने के बाद विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल सीधे मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे। यहां पत्रकारों से मुलाकात में उन्होंने केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस और वर्तमान में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।
सिंघल ने आरोप लगाया कि बीते दस वर्षों में कांग्रेस ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। जिससे उबरने में थोड़ा समय लगेगा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे विकास कार्यों में जुटी है।
कुछ समय बाद देश ठीक स्थिति में आ जाएगा। सिंघल ने दावा किया कि भविष्य में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी, इसके अलावा किसी भी पार्टी की सरकार केंद्र में नहीं बन सकती।