PM मोदी के गुरु को डॉक्टरों ने दिया जवाब, आश्रम लौटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों से हिमालयन अस्पताल में भर्ती पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती को डॉक्टरों ने बुधवार की सुबह अस्पताल से वापस लौटा दिया है।
बुधवार की सुबह स्वामी दयानंद की शिष्या ब्रह्मप्रकाशानंद ने मीडिया को बताया कि स्वामी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
ब्रह्मप्रकाशानंद ने बताया कि स्वामी दयानंद की आखिरी इच्छा है कि उनके प्राण गंगा नदी के किनारे निकले। इसलिए उन्हें आश्रम वापस लाया गया है। स्वामी दयानंद आश्रम पहुंच चुके हैं, लेकिन फिलहाल उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। उधर, अस्पताल प्रशासन द्वारा इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
13 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे स्वामी
बता दें काफी समय से बीमार चल रहे गुरु दयानंद सरस्वती की कुशलक्षेम जानने के लिए बीते 11 सितंबर को पीएम मोदी ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित शीशमझाड़ी आए थे। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें 13 सितंबर को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद से वह करीब नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
उधर, मंगलवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की हालत स्थित बताई गई थी। हिमालयन अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर सामान्य होने तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की बात कही थी।
उधर, मंगलवार को उनका हालचाल जानने के लिए दक्षिण भारत के फिल्म स्टार रजनीकांत के आने का कार्यक्रम था, मगर अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा टल गया। इससे उनसे मिलने का आतुर प्रशंसकों को भी मायूस होना पड़ा।