{"_id":"ff568926cd5670e2333903c89f19560a","slug":"pm-candidate-narendra-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी की रैली में आम जनता करेगी ‘परेड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी की रैली में आम जनता करेगी ‘परेड’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को होने वाली रैली दूनवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
बसों और विक्रमों का रूट रहेगा डायवर्ट
इस दिन यदि परेड ग्राउंड की तरफ से किसी को आना जाना हुआ तो उसकी अच्छी खासी परेड हो सकती है। रैली वाले दिन सिटी बसों और विक्रमों का रूट जगह-जगह डायवर्ट रहेगा। साथ ही परेड ग्राउंड के आसपास यातायात पर प्रतिबंध (जीरो जोन) रहेगा।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
विज्ञापन
ऐसे में इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने होंगे। जीरो जोन में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिस के अलावा किसी का वाहन नहीं जा पाएगा। जीरो जोन में संडे मार्केट या अन्य कोई दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह शहर को जाम के झंझट से बचाने के लिए रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग प्लान भी तैयार किया गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं।
बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग
ऋषिकेश की तरफ से आने वाली बसों को आराघर टी जंक्शन तिराहा से भेजकर बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल और गुरुद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स में पार्क किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिया नंबर छह रिंग रोड, रोडवेज वर्कशॉप और पुरानी जेल की पार्किंग में भी बसें पार्क होंगी।
- सहारनपुर रोड की ओर से आने वाली बसों को निरंजनपुर मंडी से भेजकर मातावाला बाग, बाम्बे बाग और हिंदू इंटर कालेज सहारनपुर रोड पर पार्क किया जाएगा।
पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली
- चकराता रोड से आने वाली बसों को बल्लुपुर से कैंट होते हुए केंद्रीय विद्यालय सालावाला में पार्क किया जाएगा।
- मसूरी से आने वाली बसों को राजपुर रोड, दिलाराम चौक, यूकेलिप्टस रोड से होते हुए सचिवालय के समीप खाली जगह पर पार्क किया जाएगा।
- रायपुर की ओर से आने वाली बसें थाना डालनवाला के समीप खाली ग्राउंड में खड़ी होंगी।
- वीआईपी वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में होगी।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'
- दुपहिया वाहन एमडीडीए की घंटाघर व डिस्पेंसरी रोड पार्किंग, गांधी रोड पर पुराना बस अड्डा, ईसी रोड पर मंगलादेवी इंटर कॉलेज, पैवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स कॉलेज में पार्क होंगे।
- डूंगा हाउस में केवल सरकारी अधिकारियों और पुलिस के वाहन पार्क होंगे।
रूट प्लान : सिटी बसों के लिए
- परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट-राजपुर मार्ग की सिटी बसें ओरियंटल बैंक स्थित पेट्रोल पंप के समीप से संचालित होंगी।
- क्लेमनटाउन-कुठालगेट रूट की बसें लैंसडाउन चौक न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर की तरफ जाएंगी।
- रायपुर-माल देवता-सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा, रायपुर मार्ग से संचालित की जाएंगी।
रूट प्लान : विक्रम के लिए
- रिस्पना रूट-3, आईएसबीटी रूट-5 और सीमाद्वार रूट-8 के विक्रम दर्शनलाल चौक तक ही जा सकेंगे। रिस्पना रूट के विक्रमों को वापसी में दर्शनलाल चौक से फालतू लाइन, त्रिमूर्ति सुभाष मार्ग होते हुए एमकेपी की तरफ से सीएमआई होकर रिस्पना भेजा जाएगा। बाकी रूट के विक्रम दर्शननाल चौक से लौटेंगे।
- रायपुर, रूट-2 के विक्रम लैंसडाउन चौक से नहीं चलेंगे। इस रूट के विक्रमों को सर्वे चौक से ही वापस भेज दिया जाएगा।