फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3rd Day of Navratri 2020: Pleased with mother Brahmacharini, worship of Chandraghanta today

Navratri 2020: नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजा आज, घरों और मंदिरों में हो रहे देवी अनुष्ठान

Mon, 19 Oct 2020 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
3rd Day of Navratri 2020: Pleased with mother Brahmacharini, worship of Chandraghanta today
- फोटो : अमर उजाला

3rd Day of Navratri 2020: नवरात्र के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। घरों और मंदिरों में देवी मां के अनुष्ठान हुए। व्रतियों ने देवी से परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य की मनोकामना मांगी। कई लोगों ने घरों में ब्राह्मणों से देवी पाठ और मंडली से भजन-कीर्तन भी कराए। 

विज्ञापन


भजन-कीर्तनों से मंदिर गुंजायमान रहा। सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी ने घंटी पूजन, शंख, सूर्य, गणेश, लक्ष्मी व नवग्रह पूजन किया। वहीं रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां श्री कालिका मंदिर में देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। इस दौरान 13 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद 13 ब्राह्मणों व संतों को जलपान ग्रहण कराया। दैनिक सत्संग में मां दुर्गा की उपासना की। शाम को ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां जगदंबा की सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समिति के ट्रस्टी गगन सेठी, एलडी भाटिया, साहिब राम डोरा, प्रधान नरेश मैनी, मंत्री अशोक लांभा, जितेंद्र अरोरा, संजय आनंद, विजय अरोड़ा, सतीश मेहता व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव (गढ़ी कैंट) मंदिर में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शाम को भजन मंडली ने लाल लाल चुनरी सितारों वाली, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बांटूंगी, भक्तों को दर्शन दे गई रे एक नन्हीं सी कन्या... भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर आचार्य विपिन जोशी, पंडित भरत जोशी, पंडित कमल जोशी, पवन साह, दीपेंद्र नौटियाल, लोकेश नौटियाल उपस्थित रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर (पटेलनगर) मंदिर में भी भजन-कीर्तन हुए।

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में पुजारी राजू उपाध्याय ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इसमें प्रधान सुभाष माकिन, संगीता भाटिया, अनीता मल्होत्रा, कांता चावला, इंदु अरोड़ा, अवतार किशन, मोंटू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया का सहयोग रहा। प्राचीन खेड़ा शनि महादेव मंदिर मोहनपुर में पुजारी केवल शुक्ला के सानिध्य में देवी मां से सुख-शांति की कामना की गई। पूजा में अमित राठौड़ दीपांशु अग्रवाल, आकांक्षा शुक्ला, डिंपल मल्होत्रा, अभिजीत आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed