{"_id":"68dc3e286edefdbd14007717","slug":"players-showed-their-strength-in-the-final-match-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-801375-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Wed, 01 Oct 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते विभिन्न विद्यालयों की टीम ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में गंगा दर्शन पब्लिक हाई स्कूल शंकरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई की टीम पहले व गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेमनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक अनुराग रावत, ब्लॉक खेल समन्वयक मोईनुद्दीन खान व प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक रियासत खान रियाज, अर्चना धूलिया, सलीम सिद्दीकी, मनीष रावत, संतोष सिंह, सुरजीत, परमजीत कौर आदि उपस्थित रहे।