{"_id":"d6fbc722fc3ec9609122b3028cc55585","slug":"platelet-count-falls","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में डेंगू तेजी से 'खा' रहा प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में डेंगू तेजी से 'खा' रहा प्लेटलेट्स
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों डेंगू की बीमारी से राजधानी और आसपास के इलाके त्रस्त हैं। दिन-ब-दिन यह समस्या गंभीर हो रही है।
विज्ञापन
अब प्लेटलेट्स काउंट 18-20 हजार
डेंगू अब तेजी से रोगी के शरीर की प्लेटलेट्स खाने लगा है। शुरुआत में जो रोगी अस्पताल आ रहे थे उनका प्लेटलेट्स काउंट 60 हजार के आसपास होता था। अब जो रोगी अस्पताल आ रहे हैं उनके प्लेटलेट्स काउंट 18-20 हजार होता है।
शुक्रवार को शहर के अस्पतालों में डेंगू पॉजीटिव 41 रोगियों को भर्ती किया गया। वेक्टरबोर्न अभियान की रिपोर्ट के मुताबिक दून अस्पताल में हुई जांच में 12 रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए गए। इनमें पांच देहरादून के, बाकी हरिद्वार के हैं।
विज्ञापन
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में डेंगू के 21 नए रोगी भर्ती हुए। इनमें देहरादून जिले के आठ रोगी हैं। सहारनपुर के सात, हरिद्वार के दो और बाकी पौड़ी गढ़वाल, बिजनौर व करनाल के हैं।
विज्ञापन
लगातार सामने आ रहे मरीज
सिनर्जी अस्पताल में डेंगू के तीन रोगी भर्ती हुए। इनमें डॉल्फिन इंस्टीट्यूट का छात्र अंकुश (22), नजीबाबाद की सादिया (13) और विक्रम सिंह (28) शामिल हैं। प्रेमनगर निवासी छात्र अविनाश झा की जांच नहीं हुई है।
डेंगू के पांच रोगी सीएमआई अस्पताल में भी भर्ती हुए। विकासनगर क्षेत्र में डेंगू के लक्षणों वाले बुखार के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुरपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम क्षेत्र में सर्वे कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग और लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...