फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plastic waste bank to be built in Vikasnagar for Triple R

Dehradun News: ट्रिपल आर के लिए विकासनगर में बनेगा प्लास्टिक कचरा बैंक

Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste bank to be built in Vikasnagar for Triple R
केंद्र सरकार प्लास्टिक कचरे को कम करने और उसके पुनर्चक्रण पर काफी जोर दे रही है। नगर पालिका विकासनगर भी प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए अच्छी पहल करने जा रहा है। प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए एक प्लास्टिक कचरा बैंक बनाया जा रहा है। इसमें कूड़ा देने वाले लोगों को उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच जुलाई से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 शुरू होने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण की थीम ट्रिपल आर है। सर्वेक्षण निकायों में कूड़े को कम करने, दोबारा प्रयोग और पुनर्चक्रण पर केंद्रित रहेगा। इसे लेकर नगरपालिका विकासनगर ने भी तैयारी की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि प्लास्टिक कचरा बैंक बनाने की तैयार पूरी कर ली गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के मध्य ही प्लास्टिक कचरा एकत्र करना शुरू कर दिया जाएगा। प्लास्टिक कचरे को उसका पुनर्चक्रण करने वाली कंपनियों को दिया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से वार्ता अंतिम चरण में है। बताया कि लोगों को प्लास्टिक कचरा बैंक में प्लास्टिक कचरा जमा करना है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियमित उपहार के चुनाव के लिए नगरपालिका के प्रशासक की ओर से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed