फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plastic granule manufacturing factory demolished

Dehradun News: प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्टरी को किया ध्वस्त

Fri, 02 May 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Plastic granule manufacturing factory demolished
प्रशासन की टीम ने सेलाकुई के जमनपुर में नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई प्लास्टिक का दाना बनाने वाली एक फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। फैक्टरी के पास ही एक अवैध प्लॉटिंग में बने निर्माण को भी तोड़ा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के चलते अवैध कब्जाधारकोंं ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। प्रशासन जल्द नदी क्षेत्र में हुए अन्य अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन जय भारत सिंह को करीब चार माह पहले जमनपुर में अवैध रूप से कब्जा कर प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्टरी के निर्माण की शिकायत मिली थी। तब उन्होंने फैक्टरी का निरीक्षण किया था। उन्होंने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर भूमि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, एमएसएमई पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, फैक्टरी संचालक ने केवल एमएसएमई पंजीकरण संबंधी दस्तावेज ही प्रस्तुत कर पाया। वहीं, जांच में पाया गया कि फैक्टरी की भूमि नदी क्षेत्र में है। इसके खिलाफ कार्रवाइ के लिए बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी पुलिस बल के साथ जमनपुर पहुंचे। वहां टीम ने दो जेसीबी से फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा फैक्टरी में पास एक प्लॉटिंग में अवैध निर्माण किया गया था। टीम ने उसे भी जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन जय भारत सिंह ने बताया कि भूमि पर नूरहसन नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। वहीं, फैक्टरी संचालक के पास केवल एमएसएमई का पंजीकरण था। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि नदी क्षेत्र में अन्य कब्जे भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed