फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   place of second spice park changed

स्पाइस पार्क में लगा राजनीति का तड़का

Thu, 17 Oct 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
place of second spice park changed

जब बात विकास की हो वहां सियासत बीच में आ ही जाती है। जब उत्तराखंड में डोईवाला व सितारगंज में दो स्पाइस पार्क मंजूर हुए तो पहले डोईवाला में पार्क स्थापित करने की फाइल तैयार हुई। ऐन मौके पर इस फाइल को बदला गया और सितारगंज में पहले शिलान्यास कराया गया।

विज्ञापन


सहसपुर शिफ्ट करने का फैसला
अब डोईवाला के पार्क को सहसपुर शिफ्ट करने का फैसला हुआ। क्योंकि पिछले दिनों डोईवाला क्षेत्र में बीएसएफ व एसडीआरएफ बटालियन का शिलान्यास हुआ, साथ ही औद्यानिकी व वानिकी विवि भरसार के एक कैंपस का शिलान्यास भी हुआ।
विज्ञापन


इसका माइलेज क्षेत्रीय विधायक व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक लेने लगे तो सरकार ने पहले सितारगंज जाने का फैसला लिया। क्योंकि सारे बड़े काम पूर्व सीएम निशंक के विधानसभा क्षेत्र में हो रहे थे। इसलिए डोईवाला के स्पाइस पार्क को सहसपुर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर टिहरी संसदीय क्षेत्र का भाग है, जहां से मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा दो बार एमपी रहे हैं। कहने वाले तो कह रहे हैं कि डोईवाला से स्पाइस पार्क को सहसपुर शिफ्ट कर बहुगुणा ने निशंक के साथ ही केंद्रीय मंत्री हरीश रावत को भी जोर का झटका धीरे से दिया है।

दूसरा स्पाइस पार्क सहसपुर में

सितारगंज के बाद अब दूसरा स्पाइस पार्क सहसपुर में बनेगा। इसका निर्णय हो गया है और जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा।

केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए दो स्पाइस पार्क मंजूर किए थे। एक सितारगंज और दूसरा डोईवाला में। पहले डोईवाला में बनाए जाने वाले पार्क का शिलान्यास होना था लेकिन किन्हीं कारणों से ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया और सितारगंज में स्पाइस पार्क का शिलान्यास कराया गया।

मसाला उत्पादकों को मिलेगा लाभ
लेकिन अब जो पार्क डोईवाला में बनना था वही अब सहसपुर में बनेगा। शासन स्तर पर यह निर्णय हो चुका है। यह पार्क गढ़वाल क्षेत्र को केंद्र में रखकर बनाया जाना है।


गढ़वाल क्षेत्र में मसाला उत्पादकों को इसका लाभ मिलेगा। जगह फाइनल होते ही शिलान्यास की तारीख भी तय कर दी जाएगी। सितारगंज में जिस पार्क का शिलान्यास किया गया वह कुमाऊं क्षेत्र में पैदा होने वाले मसालों के लिए है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed