फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh: PM Modi was seen immersed in the devotion of Adi Shakti...Shiva-Parvati

Pithoragarh : आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात

Fri, 13 Oct 2023 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:00 AM IST
सार

सबसे पहले वे आदि कैलाश और पार्वती कुंड का दर्शन करने पहुंचे। पार्वती कुंड से ही उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और ध्यान लगाया। इसके बाद पूजा-पाठ किया। 

विज्ञापन
Pithoragarh: PM Modi was seen immersed in the devotion of Adi Shakti...Shiva-Parvati
PM Modi Uttarakhand - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का दौरा किया। सबसे पहले वे आदि कैलाश और पार्वती कुंड का दर्शन करने पहुंचे। पार्वती कुंड से ही उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और ध्यान लगाया। इसके बाद पूजा-पाठ किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दौरे की तस्वीरें अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन प्रसन्न है। प्रकृति की गोद में बसी आध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की। पीएम मोदी इस दौरान स्थानीय भोटिया जनजाति की सफेद पगड़ी और रंगा (ओवरकोट) पहने नजर आए। शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे पीएम मोदी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों से संवाद, जवानों का बढ़ाया हौसला 
पीएम मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद गुंजी गांव का दौरा किया, जहां वे स्थानीय लोगों से मिले और पारंपरिक कला व कलाकृतियों की प्रदर्शनी में भी शामिल हुए। सेना व इंडो-तिब्बत बॉर्डर-पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जागेश्वर धाम में भी की पूजा, कहा-2024 में विजयी होकर फिर दर्शन करने आऊंगा : पीएम अल्मोड़ा के 6,200 फुट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में भी पूजा-पाठ किया। कहा-2024 में विजयी होकर फिर दर्शन करने आऊंगा 

दुनिया में मजबूत हो रही भारत की आवाज 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ से हुंकार भरकर कई संदेश एक साथ दिए। उन्होंने कहा, भारत की ताकत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया गया है। यह नया भारत है। हम न डरते हैं, ना डराते हैं। विदेश के बड़े-बड़े नेताओं से हाथ मिलाते समय आंख भी मिलाते हैं। सीमावर्ती गांवों के विकास को प्राथमिकता बताते हुए पीएम ने कहा, पिछली सरकारें इन्हें अंतिम गांव मानती थीं, हम इन्हें पहला गांव मानते हैं।

  • मोदी ने कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ वर्षों में 4200 किमी सड़कों के निर्माण से सीमा पर पहुंचना सुगम हुआ है। उन्होंने 4,200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

धार्मिक यात्रा के जरिये चीन को हद में रहने का संदेश
चीन की सीमा से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदि कैलाश की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है। बृहस्पतिवार को उनकी यह यात्रा ना केवल कुमाऊं बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रही।



पीएम ने इस यात्रा के जरिये अपने पड़ोसी देश चीन को हद में रहने का कड़ा संदेश यह कहकर दिया कि हम किसी से डरते नहीं हैं। पीएम ने नेपाल की ओर भी इशारा किया, कहा-हम किसी को डराते भी हैं। दरअसल, यहां पर नेपाल और चीन की ओर से अक्सर विवाद की खबरें आती रहती हैं। पीएम की यात्रा से चीन सीमा तक विकास होगा। हर तरह के संसाधन विकसित होंगे। मोदी की इस यात्रा के बाद सड़क से लेकर हर तरह के विकास कार्य तेज होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed