फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh News Group of Haryana bikers stuck in Garbadhar due to closure of Tawaghat Lipulekh road

Pithoragarh: गर्बाधार में सड़क बंद होने से 10 दिन से फंसा हरियाणा के बाइकर का ग्रुप, खाने की भी हो रही परेशानी

Wed, 17 May 2023 02:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 May 2023 02:55 PM IST
सार

सड़क बंद होने से स्थानीय लोगो के साथ-साथ जवानों को भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोग और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है यात्रा और माइग्रेशन के समय भारी ब्लास्टिंग नहीं की जाए। 

विज्ञापन
Pithoragarh News Group of Haryana bikers stuck in Garbadhar due to closure of Tawaghat Lipulekh road
गर्बाधार में फंसा बाइकर का ग्रुप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन करने आए हरियाणा के आठ बाइकर तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने से 10 दिनों से मालपा में फंसे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।

विज्ञापन


बाइकर अजय, सुनील, सुरेंद्र और धर्मेंद्र ने बताया की खाने-पीने के लिए रुपये भी खत्म हो गए है। जैसे-तैसे मालपा की छोटी-छोटी दुकानों में रह कर दिन गुजार रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं होने पर अपने परिजनों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।  साथ ही यहां एटीएम मशीन की कोई सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन


सड़क बंद होने से स्थानीय लोगो के साथ-साथ जवानों को भी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोग और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा और माइग्रेशन के समय भारी ब्लास्टिंग नहीं की जाए। वहीं गर्बाधार में लगातार बोल्डर गिरने से कार्यदायी संस्था गर्ग एंड गर्ग कंपनी को सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है सब कुछ ठीक रहा तो शाम तक सड़क खुल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ से मैदान तक दो दिन बारिश का येलो अलर्ट

बीआरओ कुटी सड़क खोलने के बाद आईटीबीपी द्वारा यात्री और स्थानीय लोगों के कुटी से आगे ज्योलिकांग आदि कैलाश पर्वत, पार्वती कुंड दर्शन की अनुमति दे रही है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। 

यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि ज्योलिकांग सड़क खुलने के बाद जो कर्मचारी दो हफ्ते से गूंजी में फंसे थे वे लोग भी आज शाम तक ज्योलिकांग पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed