फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh new Mla Chandra pant may get places in uttarakhand cabinet

उत्तराखंड: उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू, चंद्रा पंत को मिल सकती है जगह

Sat, 30 Nov 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Nov 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh new Mla Chandra pant may get places in uttarakhand cabinet
चंद्रा पंत - फोटो : फाइल फोटो

पिथौरागढ़ विधानसभा का उप चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस समय प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मंत्रिमंडल विस्तार में नव निर्वाचित विधायक चंद्रा पंत को मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन


प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रिमंडल में पिथौरागढ़ जिले का प्रतिनिधित्व नहीं रह गया है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ उप चुनाव तक मंत्रिमंडल का विस्तार रोका था। स्वर्गीय प्रकाश पंत न केवल प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री थे बल्कि भाजपा के भी कद्दावर नेता थे।

विज्ञापन

भाजपाई हलके में चर्चा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ की नव निर्वाचित विधायक चंद्रा पंत को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पिथौरागढ़ जिले को एक बार फिर मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल जाएगा। 

भाजपा के जिला महामंत्री गिरीश जोशी का कहना है कि स्वर्गीय प्रकाश पंत पार्टी के बड़े नेता थे। उनका सम्मान आज भी सरकार और संगठन करता है। सभी को उम्मीद है है कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार में पिथौरागढ़ जिले को अवश्य प्रतिनिधित्व देंगे।  बहरहाल इन चर्चाओं पर आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed