फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pithoragarh assembly seat by election 2019 chandra pant will be bjp candidate

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव : भाजपा से स्व. प्रकाश पंत की पत्नी और कांग्रेस से मयूख महर होंगे उम्मीदवार

Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
pithoragarh assembly seat by election 2019 chandra pant will be bjp candidate
स्व. पंत के भाई भूपेश पंत के साथ चंद्रा पंत - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत भाजपा से उम्मीदवार होंगी। विधान सभा सीट से चंद्रा पंत को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। प्रदेश स्तर से टिकट का संकेत मिलने के बाद चंद्रा पंत देहरादून के लिए रवाना हो गई हैं। इधर, कार्यकर्ताओं की बड़ी मिन्नतों के बाद पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मयूख महर ने भी चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि मयूख ने तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। 

विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधान सभा सीट रिक्त चल रही है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। पहले भाजपा से उप चुनाव के लिए स्व.पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारने की बात कही जा रही थी। कार्यकर्ताओं के साथ ही संगठन भी शुरू से चंद्रा पंत को ही दावेदार बनाना चाह रहा था। तब चंद्रा पंत के चुनाव लड़ने की अनिच्छा जताने के बाद प्रकाश पंत  के छोटे भाई भूपेश पंत का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


हालांकि पैनल में वरिष्ठ नेता केदार जोशी, राजेंद्र रावत सहित कुछ और नाम भी पिथौरागढ़ से गए थे। इनमें भूपेश का नाम दावेदारों में सबसे पहले था, लेकिन अब पार्टी ने टिकट के लिए चंद्रा पंत के नाम पर ही मुहर लगा दी है। प्रदेश स्तर से संकेत मिलने के बाद चंद्रा पंत अपने देवर भूपेश के साथ देहरादून रवाना हो गई हैं। देहरादून रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में उन्हें उम्मीदवार बनाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा रही है वह उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उप चुनावों में कांग्रेस से उम्मीदवारी को लेकर लंबे समय से छाया कुहासा भी लगभग छंट चुका है। कार्यकर्ताओं और संगठन के भारी दबाव के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर ने उप चुनाव में मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने तीन दिन में स्थिति साफ करने की बात कही है। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्वयं को दावेदारी से दूर रखने की बात भी कही, लेकिन मीडिया से बातचीत में जिस तरह से उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के सर्वोपरि होने की बात कही है उससे स्पष्ट है कि मयूख ही कांग्रेस से उम्मीदवार होंगे। 

समर्थकों के साथ मयूख महर

मयूख बोले कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए सोचने को हुआ मजबूर

स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए सोचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अगले तीन दिन के भीतर मैं चुनाव लड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दूंगा। यह बात पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मयूख महर ने कही।

पिथौरागढ़ विधान सभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए पूर्व विधायक मयूख महर पर ही नजरें टिकी थीं। मयूख महर के चुनाव लड़ने से इनकार के बावजूद स्थानीय कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश नेतृत्व भी उन्हें मनाने में जुटा रहा। 

बुधवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मयूख महर के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मयूख महर से चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद आखिरकार मयूख महर ने चुनाव लड़ने के संकेत दे ही दिए। मयूख महर ने कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार करते आ रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य की जांच के लिए बार-बार जिले से बाहर जाना पड़ता है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह चुनाव मैदान में उतरें। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए वह सोचने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन का समय मांगा है।

वह अगले तीन दिन में स्थिति स्प्ष्ट कर देंगे। मयूख महर की ओर से मिली इस सहमति के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, तिलकराज जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय, अनिल माहरा, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पति के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाऊंगी : चंद्रा पंत

मेरे पति ने पिथौरागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए तमाम विकास कार्य किए। उनमें कई विकास कार्य अभी रुके हैं। मैं उन तमाम विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगी। उनकी जगह नहीं ले सकती हूं, लेकिन जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूंगी। यह बात प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री स्व.प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने कही।

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उप चुनावों में उन्हें उम्मीदवार बनाने की बात कही है। वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उसे पूरा करेंगी।  उनके पति स्व.पंत ने अपने कार्यकाल में पिथौरागढ़ में तमाम विकास कार्य किए। उनके निधन के बाद जो कार्य रुके हैं उनकी प्राथमिकता रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाना होगी।

इस अवसर पर पंत के छोटे भाई भूपेश पंत ने कहा कि पार्टी ने उनकी भाभी को विधान सभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने का निर्णय लिया है। वह अपने भाई प्रकाश पंत के तीस साल के राजनीतिक कॅरिअर में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले हैं। जो भूमिका पहले निभाई थी आगे भी उसी भूमिका में रहूंगा।

वीआरएस के लिए किया आवेदन
प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत शिक्षिका हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी में कार्यरत चंद्रा पंत पिछले लंबे समय से देहरादून के जीजीआईसी से संबद्ध हैं। विधान सभा उप चुनाव से राजनीति में कदम रखने जा रही चंद्रा पंत ने शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। वीआरएस के लिए उनके आवेदन को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक को भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed