पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: उत्तराखंड में पहली बार एम-3 मॉडल की ईवीएम से होगा मतदान
- पिथौरागढ़ उपचुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर होगी नई ईवीएम
- सुरक्षा और तकनीकी रूप से अपग्रेडेड है एम-3 ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पहली बार सुरक्षा व तकनीकी रूप से अपग्रेडेड एम-3 मॉडल की ईवीएम से मतदान होगा। पिथौरागढ़ उपचुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर नई ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा। लोक सभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड को एम-3 मॉडल की ईवीएम नहीं मिली थीं। जिससे एम-2 मॉडल की ईवीएम से चुनाव कराया गया था।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तकनीकी खराबी और सुरक्षा को देखते हुए ईवीएम में सुधार किया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए एम-3 ईवीएम भेज दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि 145 पोलिंग बूथों पर एम-3 ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा।
एम-3 ईवीएम में ये हैं खूबियां
- ऊंचाई से गिरने पर भी ईवीएम के टूटने का नहीं रहेगा खतरा।
- ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर डिस्प्ले से चल जाएगा पता।
- ईवीएम से छेड़छाड़ करने पर ईवीएम स्वत: ही हो जाएगी बंद।
- 64 से अधिक प्रत्याशियों के नाम और चिह्न की है जगह।