फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh: Airport power off, airplane did not fly for Hindon

पिथौरागढ़: एयरपोर्ट की बिजली गुल, हिंडन के लिए नहीं उड़ा विमान

Thu, 24 Oct 2019 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 08:43 AM IST
सार

  • जनरेटर में ईंधन न होने से नहीं मिल सका सिग्नल
  • कैंसिल हुई फ्लाइट, घंटों इंतजार के बाद लौटे यात्री

विज्ञापन
Pithoragarh: Airport power off, airplane did not fly for Hindon
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीसैनी एयरपोर्ट की बिजली गुल होने से बुधवार को हिंडन के लिए विमान नहीं उड़ सका। ईंधन नहीं होने से एयरपोर्ट में रखा जनरेटर भी नहीं चल सका। देरी के चलते हिंडन की फ्लाइट रद्द कर दी गई। घंटों इंतजार के यात्री लौट गए। इस अव्यवस्था पर यात्रियों में गहरी नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से इस समय देहरादून और गाजियाबाद (हिंडन) के लिए विमान सेवा संचालित हो रही है। बुधवार सुबह पहली फ्लाइट देहरादून से नैनीसैनी पहुंची। इसके बाद यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर देहरादून गई। दूसरे चक्कर में वहां से यात्रियों को लेकर आए विमान को हिंडन के लिए उड़ान भरनी थी। सभी यात्री लगभग 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को पिटकुल की ओर से बिजली की कटौती की गई थी, जिससे एयरपोर्ट की बिजली भी गुल हो गई। बताया जा रहा है बिजली नहीं होने से सभी सिस्टम बंद हो गए। जब जनरेटर चलाने के प्रयास किए गए तो उसमें ईंधन नहीं था। प्रशासन ने जनरेटर के लिए ईंधन की व्यवस्था कराई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देरी होने के कारण हिंडन के लिए फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद विमान यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए उड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दिल्ली जाने के लिए सुबह से फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। यात्री कैलाश भट्ट, हीरा बल्लभ भट्ट, हरीश पांडेय, मुन्नी सिंह सहित अन्य यात्रियों का कहना था कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था। फ्लाइट कैंसिल होने से अब उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा। उधर हिंडन एयरपोर्ट पर दिवाली मनाने के लिए पिथौरागढ़ आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी निराश होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed