{"_id":"6747462056c57bb5b808a19c","slug":"pithoragarh-accident-car-overturned-on-panar-gangolihat-road-due-to-failure-of-brakes-one-dead-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Accident: पनार- गंगोलीहाट मार्ग पर हादसा... ब्रेक नहीं लगने से सड़क पर पलटी कार, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Accident: पनार- गंगोलीहाट मार्ग पर हादसा... ब्रेक नहीं लगने से सड़क पर पलटी कार, एक युवक की मौत
Wed, 27 Nov 2024 09:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:52 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: युवक अपनी बहन को छोड़ने जा रहा था। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए।
विज्ञापन
कार सड़क पर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह(24)निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकला। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ.अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।