फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Many IPS and PPS officers transferred Today See Here Full List

Uttarakhand: पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

Wed, 27 Nov 2024 09:06 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Nov 2024 09:06 PM IST
सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस विभाग में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश देर शाम सचिव शैलेश बगौली ने जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Police Many IPS and PPS officers transferred Today See Here Full List
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी के एसपी देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी एएसपी जया बलूनी को दी गई है।

विज्ञापन

हाल ही में विजिलेंस से ट्रांसफर कर बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को अब एआईजी जेल बनाया गया है।


एसपी यशवंत सिंह से एआईजी जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास अब केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी रहेगी। एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सरिता डोबाल से एसपी रेलवे हटाकर फिलहाल किसी को यह चार्ज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, पीपीएस अधिकारियों में एएसपी हरबंस सिंह को नैनीताल से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा एएसपी बनाया गया है। जया बलोनी को एसपी कोटद्वार से एसपी देहात देहरादून, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल को पीटीसी से हटाकर एसपी देहात हरिद्वार, एएसपी पंकज गैरोला को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी सिटी हरिद्वार, स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है। इसी क्रम एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह एसडीआरएफ, मिथिलेश कुमार सिंह एसडीआरएफ से ट्रांसफर कर एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर, चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर, उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, एसपी देहात देहरादून लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम व यातायात हरिद्वार, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने किया सावधान...भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed