फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithauragarh: In Dharchula laborers were again pelted with stones from Nepal

Pithauragarh: धारचूला में मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर किया गया पथराव, डंपर और जेसीबी के शीशे टूटे

Fri, 23 Dec 2022 10:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला(पिथौरागढ़)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार की शाम को घटखोला में नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया।

विज्ञापन
Pithauragarh: In Dharchula laborers were again pelted with stones from Nepal
नेपाल की ओर से पत्थरबाजी करते अराजक तत्व - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया। इस पथराव में डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। पथराव में डंपर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। पथराव की घटना से तटबंध निर्माण का काम प्रभावित हुआ। नेपाल की ओर से की गई पथराव की यह 11वीं घटना है। बार-बार हो रहे पथराव की घटना से भारतीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

विज्ञापन


धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार की शाम को घटखोला में नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया।

विज्ञापन

पथराव से काम में लगी जेसीबी और एक डंपर के शीशे टूट गए। जबकि डंपर चालक नेपाल निवासी दनवीर सावंत चोटिल गया। इससे मौके के पर अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी आपरेटरों को काम छोड़कर लौटना पड़ा।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाजरागी फैल गई। सभासद प्रेमा कुटियाल और महिराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। कुछ लोग बार-बार इस तरह पत्थरबाजी कर संबंधों को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

पूर्व में हुए पथराव में भी घायल हो गया था मजदूर

इससे पूर्व भी नेपाल की ओर से की गई पत्थरबाजी की घटना में एक मजदूर घायल हो गया था। इस घटना के विरोध में भारतीय व्यापारियों ने झूला पुल बंद कराया था। तनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर आपसी समंवय से समस्या का हल निकालने की बात कही थी।

नेपाल के सीडीओ ने भी भारत आकर स्थिति का जायजा लिया था। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को नेपाल से आए इंजीनियरों ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। बावजूद इसके नेपाल की ओर से पथराव करने से भारतीयों में नाराजगी है।

विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल का कहना है कि नेपाल प्रशासन बार-बार की जा रही पत्थरबाजी की घटना को रोकने में विफल साबित हो रहा है। इससे धारचूला की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे तटबंध का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि नेपाल की ओर से अराजकतत्वों की हरकतों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल को बंद कर दिया जाएगा।

घटखोला में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी करने की सूचना मिली है। इस संबंध में नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
- दिवेश शाशनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed