{"_id":"5fa105ae8ebc3e9bdf4625eb","slug":"piran-kaliyar-prime-minister-narendra-modi-and-defense-minister-sent-a-chadar-to-dargah-sabir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरान कलियर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह दरगाह साबिर पर भेजी चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरान कलियर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह दरगाह साबिर पर भेजी चादर
Tue, 03 Nov 2020 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
कलियर दरगाह साबिर पाक
कलियर दरगाह साबिर पाक के 752वें सालाना उर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी जमशेद आलम ने दरगाह साबिर पाक में सद्भावना चादर पेश की। साथ ही देश में अमन, सौहार्द और तरक्की के लिए दुआ की।
विज्ञापन
रविवार शाम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं भारतीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम कलियर दरगाह कार्यालय पहुंचे। उसके बाद उन्होंने दरगाह साबिर पाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजी गई सद्भावना चादर पेश की।
विज्ञापन
चौधरी जमशेद ने कहा कि सूफी संतों के आदर्शों और उसूलों पर चल कर ही हम अपने देश को संसार में नंबर वन बना सकते हैं। इस अवसर पर उर्स आयोजन समिति के संयोजक व शायर अफजल मंगलौरी, दरगाह मैनेजर मोहम्मद हारून, आसिम खान, समीर खान, हसीन खान और शेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उर्स में पुलिस अधिकारियों ने की चादरपोशी
पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक का 752वां सालाना उर्स सकुशल संपन्न हो गया है। उर्स मेला सकुशल संपन्न होने पर डिप्टी एसपी अनुज कुमार आर्य, मेलाधिकारी अजय सिंह और थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की। साबिर पाक का सालाना उर्स मेहंदी डोरी के साथ शुरू हुआ था। रविवार को उर्स की सभी रस्में संपन्न हो गईं। उर्स में दूरदराज से अकीदतमंदों ने शिरकत की और दरगाह साबिर पाक में खराज-ए-अकीदत पेश कर फैजियाब हुए।
सपा के पूर्व मंत्री ने की चादरपोशी
कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रियाज अहमद ने दरगाह साबिर पाक में चादर और अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। उन्होंने कहा कि काफी सालों से लगातार उर्स में हाजिरी लगाकर जो भी मुराद मांगता हूं, वह पूरी होती है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष मौसम अली, मुराद अली, शाहिद अंसारी, गुलफाम, मोहमद अली, हुरमत और हाजी खालिद असलम मौजूद रहे।