{"_id":"660dbdfd5b5a40a573011196","slug":"pink-cold-feeling-in-chakrata-in-the-month-of-april-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-384186-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चकराता में अप्रैल के महीने में गुलाबी ठंड का अहसास, आठ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चकराता में अप्रैल के महीने में गुलाबी ठंड का अहसास, आठ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
Thu, 04 Apr 2024 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:07 AM IST
सार
बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी। मौसम एक दिन बाद फिर से गर्म हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आसमान में फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन
चकराता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पछवादून और जौनसार बावर में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं चकराता में अप्रैल के महीने में भी लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। चकराता में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को बारिश के बाद मौसम ने करवट ली थी। मौसम एक दिन बाद फिर से गर्म हो गया था, लेकिन बुधवार सुबह आसमान में फिर से बादल छा गए। विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Kedarnath: धाम में बर्फबारी...अभी भी जमी तीन फीट तक बर्फ, रास्ता बनाने में जुटे 70 मजदूर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
चकराता क्षेत्र में भी दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से लोगों को अप्रैल के महीने में भी सर्दी के मौसम जैसा एहसास हुआ। चकराता का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।