फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilot dies in helicopter crash in nepal

इमरजेंसी लेंडिंग के समय विमान में लगी आग, पायलट की मौके पर मौत

Thu, 01 Jun 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Pilot dies in helicopter crash in nepal

नेपाली सेना का एक मालवाहक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में विमान के मुख्य पायलट की मौत हो गई है। सह पायलट और विमान के इंजीनियर की को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार वहां के बाजुरा जिले में सुर्खेत से हुम्ला की तरफ जा रहे नेपाली सेना के इस विमान को मौसम खराब होने के कारण के कोल्टी एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


लेकिन उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के दो सदस्यों के अतिरिक्त एक इंजीनियर भी सवार था। उतरते ही इसमें आग लग गई। विमान में सवार मुख्य पायलट कैलाश गुरुंग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक महिला पायलट अनिता आलेमगर और इंजीनियर पूर्ण बहादुर खड़का को गांव वाले और एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विमान से बाहर निकाला। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। एयरपोर्ट के प्रहरी नायब निरीक्षक लोक सिंह भाट ने बताया कि दोनों को प्राथिमक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed