फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrims death due to heart attack

चारधाम यात्रा पर आए तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 31 May 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 31 May 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
pilgrims death due to heart attack

चारधाम यात्रा पर आए तीन तीर्थयात्रियों की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये यात्री गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर अलग-अलग जगह से आए थे।

विज्ञापन


गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन कर केदारनाथ यात्रा पर जा रहे उत्तर प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की सिंधोली तहसील के अलमापुर गांव के यात्रियों का 35 सदस्यीय दल गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने के बाद बीती रात को तिवाड़ गांव पहुंचा था। सभी यात्री रात को तिवाड़गांव स्थित एक होटल में रुके हुए थे। यहां से उन्हें केदारनाथ की यात्रा पर जाना था। बुधवार सुबह तीर्थयात्री रामकुमार (65) के सीने में दर्द हुआ। 108 सेवा से रामकुमार को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लातूर, अहमदपुर (महाराष्ट्र) निवासी मानिक राव कामले (70 वर्ष) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मानिक मंगलवार को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएसएचसी जोशीमठ ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री धाम में एक महिला तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। एसओ संतोष कुंवर ने बताया कि सिंदौर गुजरात निवासी जयंती बाई (57) पत्नी आमदा बाई की दोपहर पौने दो बजे यमुनोत्री धाम में अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं यमुनोत्री यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed