{"_id":"b580074238ec0701b75d5763a8c597c9","slug":"pilgrims-continued-to-arrive-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथः तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथः तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलप्रलय से खतरनाक हालत में पहुंचे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की परवाह किए बिना देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 185 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों में बदरीनाथ के प्रति आस्था देखते ही बन रही है। गुजरात से तीर्थयात्रियों के 12 सदस्यीय दल के सदस्य प्रेम प्रताप कहते हैं कि जहां चाह वहां राह। आपदा की परवाह किए बिना हम धाम में मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन
कहीं कोई दिक्कत नहीं
हमें धाम में पहुंचने में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। आंघ्र प्रदेश से बदरीनाथ की यात्रा पर आईं राजेश्वरी का कहना है कि सरकार को अलकनंदा नदी के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे नदी की धारा अविरल बहती रहे।
विज्ञापन
वे कहती हैं कि बदरीनाथ धाम की सुंदरता देख मन को शांति मिलती है। साथ ही यहां पहुंचे अन्य तीर्थयात्रियों के चेहरे पर भी उल्लास देखने को मिला।