फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrimage stuck in chardham yatra.

उत्तराखंडः नहीं खुल पाए मार्ग, नौ हजार यात्री अब भी फंसे

Sun, 28 Jun 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jun 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
pilgrimage stuck in chardham yatra.

चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक की निगाह है। शनिवार को राज्यपाल ने फंसे हुए यात्रियों के परिजनों को सेटेलाइट फोन से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रभावित जिलों में कुछ अधिकारियों को तीन माह केलिए विशेष रूप से तैनात किया। इसके साथ ही अफसरों को भी जिलों का जिम्मा दिया गया। मौसम विभाग ने बरसात से राहत का संकेत दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बदरीनाथ के लिए छोटे वाहनों का काफिला भी रवाना किया गया है।
विज्ञापन


राजभवन ने शनिवार को जिलाधिकारियों से लेकर मंडलायुक्त तक से बचाव कार्य की जानकारी ली। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल ने सेटेलाइट फोन केजरिए संचार व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश सरकार को दिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बचाव कार्य और चार धाम यात्रा की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि प्रभावित जिलों में सचिवों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देर शाम शासन ने कुछ अधिकारियों को तीन माह केलिए प्रभावित जिलों में विशेष रूप से तैनात करने का आदेश जारी किया। मौसम विभाग ने भी अब बरसात से राहत के संकेत दिए हैं।

अगले कुछ दिन हालात रहेंगे सामान्य

pilgrimage stuck in chardham yatra.

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अगले कुछ दिन हालात सामान्य रहेंगे। कंट्रोल रूम के मुताबिक बदरीनाथ मार्ग और केदारनाथ मार्ग नहीं खुल पाया। करीब नौ हजार यात्री इन स्थानों पर फंसे हुए हैं। यात्रियों को हेलीकॉप्टर से निकालने की कार्यवाही शनिवार को भी की गई।

रावत ने अरुण जेटली को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर 2013 की आपदा से प्रभावित जिलों में सेवाकर और कर्ज पर ब्याज माफ करने का आग्रह किया है। रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा है कि रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथारौगढ़ के लोगों को आपदा के कारण खासा नुकसान उठाना पड़ा है।

लोगों का पर्यटन व्यवसाय, भवन, होटल, दुकान, कृषि भूमि, फसलों का खासा नुकसान उठाना पड़ा है। इनके बैंक ऋण पर लगे रहे ब्याज को 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के लिए माफ कर दिया जाए तो लोग कम से कम मूल लौटाने में सफल हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed