फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup and car collide head-on, driver dies in accident

Dehradun Accident: पिकअप की टक्कर से कार चालक की मौत, तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा है उपचार

Thu, 02 Jan 2025 01:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jan 2025 01:36 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर पिकअप को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Pickup and car collide head-on, driver dies in accident
पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो है। वहीं, चालक सहित तीन पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लेहमन अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को को बुधवार रात करीब 11.10 बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक पिकअप और कार की टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। कार विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर पिकअप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी योगेश कुमार (34) पुत्र राजेंद्र और उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बेहट निवासी पिकअप सवार चालक बिट्टू पुत्र ईशम सिंह, सवार आदित्य पुत्र शर्म सिंह और वंश घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed