{"_id":"5d2cc7a28ebc3e6cc4513016","slug":"pick-up-vehicle-fall-in-river-three-dead-one-injured-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मदकोट के पास नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मदकोट के पास नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक घायल
Tue, 16 Jul 2019 10:19 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में मारे गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
मदकोट में एक पिकप वाहन देर रात गोरी नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात एक पिकप वाहन मदकोट के समीप अनियंत्रित होकर गोरी नदी में समा गया। इस दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मृतकों का नाम कवींद्र रावत, हरीश बिष्ट, धीरज कुमार बताया जा रहा है। वहीं एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया है, जिसका सूरज पालीवाल सोनू है।
विज्ञापन