{"_id":"d7bbe7c7c7bc8b32bb0a539ac149b643","slug":"photo-album-for-private-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बसों की बनेगी फोटो एलबम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बसों की बनेगी फोटो एलबम
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार बसों के संचालन पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन निगम ने एक नया तरीका ढूंढा है।
विज्ञापन
राजधानी से अवैध तरीके से सवारी ढोने वाली 200 से अधिक बसों की धरपकड़ के लिए परिवहन निगम फोटो एलबम तैयार कराएगा।
प्रबंध निदेशक ने बुधवार को मुख्यालय के अधिकारियों को जल्दी ही बेहतर क्वॉलिटी का कैमरा खरीदकर फोटो खींचने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से सीतापुर रोड, सुल्तानपुर रोड, फैजाबाद रोड एवं कानपुर रोड पर डग्गामारी करने वाली बसों की वजह से निगम की बसों को सवारियां नहीं मिलती।
जिससे आय में कमी आ रही है। दूसरी तरफ एक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की मानें तोलखनऊ से गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, टांडा, अकबरपुर, अंबेडकरनगर के बीच 40 डग्गामार बसे धड़ल्ले से सवारियां ढो रही हैं।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के पास ऐसी डग्गामार बसों के सभी नंबर उपलब्ध हैं।
सूत्र बताते हैं कि डग्गामार मार वाहनों के फोटो एलबम को शासन स्तर पर सौंपकर परिवहन विभाग से भी कार्रवाई कराई जाएगी।