{"_id":"38d2a7502d8902bb51e630025602708d","slug":"phone-line-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने किए 500 फोन की बोलती बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने किए 500 फोन की बोलती बंद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
राजधानी दून के लैंसडौन चौक पर सिंचाई विभाग की खुदाई ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। सोमवार को जेसीबी ने बीएसएनएल की केबल काट डाली, जिससे लगभग 500 फोन ठप हो गए।
विज्ञापन
करनपुर, डीएल रोड, सर्वे चौक समेत आस-पास के इलाके विभागों के बीच समन्वय न होने का नतीजा भुगतने को मजबूर हैं।
इससे पहले भी राजपुर रोड पर खुदाई के दौरान यह समस्या आ चुकी है। खुदाई करने वाले विभाग के पूर्व में सूचित न करने और मनमाने तरीके से जेसीबी चलाने से केबल कट चुकी है।
विज्ञापन
कई दिनों तक लोग फोन ठप होने की समस्या से जूझते रहे। अब यह दिक्कत खड़ी हो गई है, जिसके जल्द सुलझने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
खुदाई सिंचाई की ही तरफ से चल रही है। यह डिवीजन का मामला है। मैं मंगलवार को इसे दिखवाता हूं। समन्वय बनाकर ही काम होगा।
वीके टम्टा, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग