{"_id":"687d4b97985408c00100df4a","slug":"pharmacist-turns-bike-thief-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-743649-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ऑनलाइन गेमिंग के शौक के चलते फार्मासिस्ट बना बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ऑनलाइन गेमिंग के शौक के चलते फार्मासिस्ट बना बाइक चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग के शौक के चलते एक फार्मासिस्ट बाइक चोर बन गया। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र आर्केडिया ग्रांट निवासी आरोपी अब्दुस समद को दर्रारीट से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शंकरपुर निवासी आशीष पांडे ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 26 जून को राजेश मल्टी स्टोर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की गई। रविवार को सूचना पर दर्रारीट में वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका तो वाहन चोरी का निकला। आरोपी ने बताया कि उसने शंकरपुर से बाइक चोरी की थी।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने डी फार्मा किया है। उसे ऑनलाइन गेमिंग का बड़ा शौक है। इसमें रुपये गंवाने के कारण उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। नौकरी से मिलने वाले वेतन से वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इस कारण उसने बाइक चोरी की। वह बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।