फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pharmaceutical company convert medicine to drug.

उत्तराखंडः फार्मास्युटिकल्स कंपनियां दवा में मिला रही ‘जहर’

Fri, 22 May 2015 03:40 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 May 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
pharmaceutical company convert medicine to drug.

उत्तराखंड में कुछ फार्मास्युटिकल्स कंपनियां दवा बनाने वाले पदार्थों (सॉल्ट) को ‘जहर’ बनाने में इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन


जीवन रक्षक दवाओं को नशीले पदार्थों में तब्दील करने वाली कंपनियों के इस काले कारोबार का टारगेट युवा हैं। युवा पीढ़ी जानलेवा नशे की गिरफ्त में जकड़ रही है।

नशे का कारोबार करने वाली कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। कुछ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर हैं। इस काले कारोबार को कंट्रोल करने वाला ड्रग कंट्रोलर विभाग निहत्था है।
विज्ञापन


सेलाकुई, रुड़की और हरिद्वार की कुछ कंपनियों के खिलाफ पिछले दो सालों में कार्रवाई हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कई कंपनियों के खिलाफ छानबीन कर रहा है। युवाओं को ऐसे सॉल्ट का नशेड़ी बनाया जा रहा है, जो जुकाम, खांसी, दर्द, अनिद्रा, उलझन, घबराहट जैसी आम दिक्कतों के काम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोलर विभाग स्टाफ की कमी के कारण स्थिति से निपट नहीं पा रहा है। सामान्य निरीक्षण के अलावा इस काले कारोबार को रोकने के लिए ड्रग कंट्रोलर विभाग कोई सख्त कदम नहीं उठा पा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधीक्षक रवि कुमार राणा का कहना है कि पिछले दिनों कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कुछ के खिलाफ छानबीन चल रही है।

फार्मास्युटिकल्स कंपनियों की स्थिति

pharmaceutical company convert medicine to drug.

देहरादून (सेलाकुई)- 63
हरिद्वार (रुड़की)- 185
पौड़ी- 3
नैनीताल- 7
अल्मोड़ा- 1
कुल सॉल्ट-70

प्रतिबंधित सॉल्ट:

अफीम, कोडीन, थिवेन, डाइएथिललाइसरजैमाईड, टीएचसी, मेथेमफेटामिन, मेथाक्वेलोन, एम्फटेमिन समेत 17 सॉल्ट। इनमें अधिक सॉल्ट जीवन रक्षक हैं। कैंसर, सर्जरी और गंभीर बीमारियों में इन सॉल्ट का इस्तेमाल होता है।

ये भी आए नारकोटिक्स के दायरे में
एल्प्राजोलम, डाइजापाम, क्लेनेक्साजोलाम, सियूडो इफेड्रीन, इफेड्रीन, एसेटिक एनेडाइड्राई समेत 10 सॉल्ट। इन सॉल्ट का इस्तेमाल सर्दी, खांसी, दर्द नाशक, घबराहट, बेचैनी, हाइपरटेंशन की दवाओं में किया जाता है।

इन पर हुई कार्रवाई

सेनेटिव फार्मास्युटिकल्स, वैष्णव रिमेडी और डेनवर्क के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई। ड्रग कंट्रोलर कार्यालय के लाइसेंसिंग अथॉरिटी ताजवर सिंह का कहना है कि इस वक्त कंपनियां बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed