फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   peyajal nigam take debt from NABARD.

सीएम की घोषणाएं पूरी करने को कर्ज ले रहा विभाग

Sat, 20 Feb 2016 01:19 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
peyajal nigam take debt from NABARD.

सीएम हरीश रावत ने जनता के लिए जो घोषणाएं की उन्हें पूरी करने के लिए पेयजल निगम नाबार्ड से कर्ज ले रहा है। राज्यभर में मुख्यमंत्री की 24 घोषणाओं समेत 44 योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना है। इसमें पेयजल योजना, स्रोत, वितरण प्रणाली, जलाशय सभी काम होने हैं। इस महीने यह बजट स्वीकृत हो जाएगा।

विज्ञापन


एक ओर एडीबी और अमृत योजना के तहत शहरभर में सीवर लाइन बिछाने के लिए जहां-तहां खुदाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यदि योजनाबद्ध तरीके से काम होता तो प्राथमिकता पानी को दी जाती।
विज्ञापन


निगम को नाबार्ड का सहारा
पेयजल किल्लत को देखते ही मुख्यमंत्री ने कई जगहों पर पानी देने की घोषणा तो कर दी लेकिन काम नहीं हो पाया है। अब मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को शीघ्र ऐसी जगहों पर पानी दिए जाने के लिए दिशा-निर्देशित किया है। ऐसे में निगम को नाबार्ड का सहारा मिला है। इन 24 योजनाओं के लिए नाबार्ड से 176.48 का कर्ज लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर भी होगा काम
पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह ने बताया कि निगम ने मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही बीस अन्य योजनाओं के लिए भी 50.24 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। नाबार्ड से एक साथ ही दो सौ करोड़ रुपये लेकर इन 44 योजनाओं पर काम किया जाएगा। पहले मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम होगा। यह 44 योजनाएं कुल तीस विधानसभा क्षेत्रों की हैं।

किस क्षेत्र में कितनी योजनाएं
विकासनगर- 3
रायपुर- 2
डोईवाला- 1
राजपुर-1
धर्मपुर-3
हरिद्वार- 9
टिहरी-4
पौड़ी-6
रूद्रप्रयाग- 1
चमोली-3
नैनीताल-3
अल्मोड़ा- 4
बागेश्वर- 1
पिथौरागढ़- 3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed