फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   petroleum university Two students drown and death

दोस्तों के साथ घूमने निकले पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की नदी में बहने से मौत

Sun, 11 Aug 2019 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
petroleum university Two students drown and death
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज के पास अचानक जलस्तर बढ़ने से नीमी नदी में नहाने उतरे पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छह छात्र-छात्राओं में से दो छात्र बहकर लापता हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुछ दूरी पर दोनों के शव बरामद कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक छात्रों में एक दिल्ली और दूसरा हल्द्वानी का रहने वाला है।
विज्ञापन


रविवार को बिधौली स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीटेक प्रथम वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के छह छात्र-छात्राएं घूमने गए हुए थे। इनमें चार छात्र और दो छात्राएं शामिल थीं। शाम को जसपाल राणा शूटिंग रेंज के पास छात्र नीमी नदी में नहाने लगे। इसी बीच नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। छात्र-छात्राओं ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दो छात्र तेज बहाव में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते दोनों छात्र पानी के तेज बहाव में गायब हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी प्रेमनगर और आसपास के थानों की फोर्स समेत एसडीआरफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने छात्र मिहिर भटेजा (19) पुत्र विवेक भुटेजा निवासी 148 विकासपुरी, पश्चिमी दिल्ली का शव घटनास्थल से कुछ दूरी से बरामद किया। जबकि दूसरे छात्र अभिषेक कांडपाल (22 वर्ष) निवासी बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल का शव देर शाम करीब 13 किलोमीटर दूर टौंस नदी से बरामद किया। अभिषेक कांडपाल के पिता आईएमए में जेसीओ बताए जा रहे हैं।

सूचना पर वे भी मौके पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी के निदेशक मीडिया अफेयर्स अरुण ढांड ने बताया कि जो चार बच्चे सुरक्षित हैं, उनके अभिभावकों को भी सूचना दे दी है। उन्हें यूनिवर्सिटी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed