फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   petrol shortage in dehradun.

राजधानी देहरादून में 'नो पेट्रोल'

Thu, 07 May 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 May 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
petrol shortage in dehradun.

देहरादून के पंपों में पेट्रोल का संकट बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में एचपीसी के पंपों पर किल्लत बढ़ने के बाद बीपीसी के पंपों में भी पेट्रोल मिलना लगभग बंद हो गया है।

विज्ञापन


कुछ पेट्रोल पंपों ने ‘नो पेट्रोल’ की तख्तियां लगा दी हैं, तो कई पंपों के कर्मचारी पेट्रोल भरवाने आ रहे लोगों को दूर से ही ‘रास्ता’ बता रहे हैं। जहां कहीं पेट्रोल मिल रहा है वहां मारामारी की स्थिति है। यही नहीं पेट्रोल नहीं मिलने से परेशान लोगों की पंप कर्मचारियों से हाथापाई तक होने लगी है।
विज्ञापन


बुधवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के पंपों ने तेल नहीं होने पर हाथ खड़े करने शुरू कर दिए। लोगों की पूछताछ से परेशान पंप कर्मचारियों ने पंप के गेट को ही बंद कर तेल नहीं है, के बोर्ड लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 11.30 बजे पटेलनगर स्थित एचपीसी के स्क्वायर डील फिलिंग स्टेशन और मातावाला बाग स्थित रॉयल फिलिंग स्टेशन, बीपीसी के कोहली फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल मिल रहा था। लेकिन शाम 4 बजे सिर्फ स्क्वायर डील फिलिंग स्टेशन पर ही तेल मिल सका। प्रिंस चौक स्थित बीपीसी, गांधी चौक स्थित एचपीसी के व्हील फिलिंग स्टेशन और आईओसी के मेघदूत फिलिंग स्टेशन पर दोपहर में तेल मिलता दिखाई दिया।

गांधी पार्क के चारों ओर स्थित बीपीसी के यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन, एबनेर फिलिंग स्टेशन, एचपीसी के स्टार फिलिंग स्टेशन, अग्रवाल फिलिंग स्टेशन ने दोपहर में हाथ खड़े कर लिए। आलम यह रहा कि बीपीसी के दोनों पंपों को गेट बंद करने पड़े।

‘अमर उजाला’ टीम जब दोपहर सवा 3 बजे के करीब राजपुर रोड स्थित बीपीसी के यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन पर पहुंची तो वहां ‘नो पेट्रोल’ का बोर्ड टंगा था। एचपीसी के स्टार फिलिंग स्टेशन पर भी कर्मचारियों ने बाहर से ही इशारा कर वापस कर दिया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के पंपों पर पेट्रोल के लिए मारामारी मची रही।

तेल संकट की वजह
एचपीसी और बीपीसी के पंपों में तेल की किल्लत के पीछे मुख्य वजह रिफायनरी मेंटेनेंस को बताया जा रहा है। बीपीसी के यूनिवर्सल फिलिंग स्टेशन के संचालक मनीष सिंह ने बताया कि हर साल तेल कंपनियों का अप्रैल महीने में मेंटेनेंस का कार्यक्रम तय होता है।


करीब 15 दिन तक यह काम होने के कारण रिफायनरी कार्य नहीं कर पाती और करीब 30 से 40 फीसदी आपूर्ति बाधक हो जाती है। बताया कि बीपीसी का मुख्य रिफायनरी सेंटर मध्य प्रदेश में है, जहां से फरीदाबाद के स्याला डिपो तक तेल पाइप लाइन से आता है और फिर ट्रेन के माध्यम से नजीबाबाद डिपो। मगर वर्तमान समय में आपूर्ति ही नहीं है, जिस कारण मथुरा डिपो से तेल मंगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed