फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price today in dehradun: reduction in price in varanasi as diwali gift

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी, जानिए देहरादून सहित अन्य शहरों में कितनी है कीमत

Thu, 04 Nov 2021 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Nov 2021 11:11 AM IST
सार

Petrol Diesel Price Today: केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त छूट दी है। इसके बाद से गुरुवार से प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की गई है। 

विज्ञापन
Petrol Diesel Price today in dehradun: reduction in price in varanasi as diwali gift
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। जिसके बाद से सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार ने दी अतिरिक्त राहत
केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त छूट दी है। इसके बाद से गुरुवार से प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की गई है। 
विज्ञापन


कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। राजधानी देहरादून में बुधवार को 106.05 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा था। जिसकी कीमत आज गुरुवार को 99.41 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपए )
देहरादून - 99.41 - 87.56 
चंपावत -  100.47 - 88.57

रुद्रपुर -  98.81 - 87.04
पिथौरागढ़ - 101.42 - 89.30
 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती से मिली राहत

राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटी भाजपा को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से बड़ी राहत मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कीमतों में कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी करना सराहनीय कदम है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर बेहद हमलावर है। बढ़ती कीमतों के बीच भाजपा को अपने बचाव में कोई वाजिब तर्क नहीं सूझ रहा था। विधानसभा के आसन्न चुनाव की तैयारियों के मध्य महंगाई ने भाजपा की परेशानी बढ़ा रखी है, लेकिन अब मूल्यवृद्धि में कमी से उसने बड़ी राहत की सांस ली है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इससे निश्चित रूप से महंगाई पर अंकुश के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक है और वैट की दरों में कमी करके राज्य लोगों को राहत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महंगाई पर नियंत्रण संभव है क्योंकि कोरोनाकाल में जहां अन्य देशों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई वहीं भारत में स्थिति काफी तेजी से सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार ने दीपावली का तोहफा आम जनता को राहत देने का कार्य किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed