फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Decreased: Petrol Price Will Decrease 7 Rupees in Uttarakhand

दिवाली पर राहत: उत्तराखंड में सात रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, आज से लागू होंगे नए रेट

Thu, 04 Nov 2021 03:24 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Nov 2021 03:24 AM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Decreased: Petrol Price Will Decrease 7 Rupees in Uttarakhand
पेट्रोल (प्रीतकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार देगी दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत
केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। वहीं, नए दाम गुरुवार चार नवंबर से लागू होंगे। 
विज्ञापन


कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं अभी तक दाम
प्रदेश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून में 106.05 प्रति लीटर प्रेट्रोल बिक रहा है। वहीं, हरिद्वार में पेट्रोल 105.13 और डीजल 98.58 व उत्तरकाशी में पेट्रोल 107.10 व डीजल 100.85 प्रति लीटर पर बिक रहा है। केंद्र की ओर से दाम कम होने के बाद आम जनता को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया पीएम का आभार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से बड़ी राहत मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कीमतों में कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी करना सराहनीय कदम है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर बेहद हमलावर है। बढ़ती कीमतों के बीच भाजपा को अपने बचाव में कोई वाजिब तर्क नहीं सूझ रहा था। ऐसे में अब मूल्यवृद्धि में कमी से सरकार को बड़ी राहत मिली है। 

कौशिक ने कहा कि इससे निश्चित रूप से महंगाई पर अंकुश लगने के साथ आम लोगो को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed