फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permission should be given to sit in back examination: Negi

बैक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाए: नेगी

Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Permission should be given to sit in back examination: Negi
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा कई सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। इनका परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें बैक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के सभागार में प्रेस वार्ता में विकास नेगी ने कहा कि उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि को ज्ञापन भेेजा था। जिसमें बताया था कि विवि द्वारा एक जनवरी 2022 के माध्यम से आदेश जारी किए गए हैं कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें, सातवें और नवें (प्रथम सेमेस्टरों को छोड़कर) की मुख्य व बैक पेपर परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के साथ पांच जनवरी निर्धारित की गई थी। डीएवी महाविद्यालय देहरादून स्नातक की विभिन्न विषयों में द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। इस आधार पर परीक्षा फार्मों की अंतिम तिथि पांच जनवरी करना छात्रों के साथ अन्याय है। जो छात्र कोविड महामारी के कारण स्नातक द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर का शुल्क जमा नहीं कर पाए, उनके परीक्षाफल घोषित नहीं किए जा रहे हैं। द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के छात्रों की आंतरिक परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया जाना आवश्यक है। साथ ही इन सेमेस्टर के ऐसे छात्र-छात्राओं को बैक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाए। इस अवसर में राहुल जग्गी, प्रकाश नेगी, उज्ज्वल सेमवाल, प्रदीप बिजल्वाण, हर्षित बोरा, सौरव कनवाल, हिमांशु कठायत, जयंती कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed