{"_id":"698c8d6638c89cdb0c00737e","slug":"permanent-appointments-will-be-made-on-vacant-posts-in-diet-teachers-posted-on-deputation-will-be-returned-dehradun-news-c-5-hld1006-898864-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डायट में खाली पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डायट में खाली पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने फिर कहा, शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर विभाग की समीक्षा बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक मूल विद्यालयों में वापस जाएंगे। वहीं, खाली पदों पर स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह कहना है शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का। शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर विभाग की समीक्षा बैठक में फिर दोहराया कि शैक्षणिक संवर्ग का त्रिस्तरीय ढांचा बनेगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रवक्ता संवर्ग के 222 खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा ताकि इन पदों पर स्थाई नियुक्ति की जा सके। केंद्रीय विद्यालयों की तरह प्रदेश में शिक्षकों के त्रि-स्तरीय ढांचे के गठन में देरी पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों में सरकार की ओर से दी जाने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी विद्यालय में समय पर पुस्तकें उपलब्ध नहीं होगी तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने एससीईआरटी के ढांचे के गठन एवं नियमावली बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। बैठक में सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव एमएम. सेमवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुल सती, विकास श्रीवास्तव, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
भूमि दान करने वालों को चतुर्थ श्रेणी भर्ती में मिलेगी वरियता
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, स्कूल, कालेजों के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में वरियता मिलेगी। बैठक में मंत्री ने
हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो विद्यालयों के उच्चीकरण के प्रस्ताव विधायकों से मांगकर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।